
नैनीताल :डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में सट्टा/जुआ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के …

दौरान एक व्यक्ति पप्पू पुत्र असगर खाँ, निवासी नूरी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर छोटी रोड, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 46 वर्ष को सार्वजनिक स्थान चोरगलिया रोड मजार के पास सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
ADVERTISEMENTS