चंपावत:​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐतिहासिक तोहफा: ₹62.33 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘सिटी सेंटर..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ एक्सक्लूसिव

खबर शेयर करें -

चम्पावत 17 अप्रैल, l

​चम्पावत रोडवेज स्टेशन का होगा कायाकल्प: सीएम धामी ने आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग हेतु जारी किए ₹6.23 करोड़

​मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-414/2023 के क्रम में रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स यानी ‘सिटी सेंटर चम्पावत’ के निर्माण को शासन द्वारा अंतिम मंजूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल ₹6233.44 लाख (बासठ करोड़ तैंतीस लाख चवालीस हजार रुपये) धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस भव्य सिटी सेंटर के निर्माण कार्य को गति देने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में 10 प्रतिशत धनराशि अर्थात ₹623.34 लाख की धनराशि को अवमुक्त कर दिया गया है।

यह परियोजना चम्पावत शहर के शहरी ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।

इस महत्वपूर्ण विकास योजना के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि ‘सिटी सेंटर चम्पावत’ जनपद के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा, जिससे शहर में पार्किंग की समस्या का स्थाई समाधान होगा और एक ही छत के नीचे आधुनिक बाजार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन की मंशा के अनुरूप इस प्रोजेक्ट को पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सिटी सेंटर न केवल चम्पावत की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad