
हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा और विद्यार्थियों ने उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के टॉपर्स में गर्वित पांडेय ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिता महतोलिया ने 97.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कनिष्क जोशी और कृतिका तड़ागी ने 97.2% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।