





भीमताल : लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, का दसवीं कक्षा के 23वें बैच का परीक्षाफल विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र अभिराज सिंह ढैंला और हर्षिता जोशी ने 97.60%, दिव्याशी ढैंला ने 97.20%, मयंक फुलारा ने 96.80%, स्नेहा वर्मा ने 96.60%, और यथार्थ मेहरा ने 95.80%, अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया।
अभिराज सिंह ढैंला ने विज्ञान में, हर्षिता जोशी ने अंग्रेजी और इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में तथा यथार्थ मेहरा ने भी इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना, अपने परिवार, अपने शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस वर्ष विद्यालय से 87 विद्यार्थिया ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। जिसमें से 17 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 13 विद्यार्थियों ने 80 से 90% के बीच, 19 विद्यार्थियों ने 70 से 80% एवं अन्य विद्यार्थियों ने 60% से ऊपर अंक प्राप्त किए।
विषयवार अंग्रेजी में सर्वाधिक 100 हिन्दी में 98, गणित में 95, विज्ञान में 100, समाजिक विज्ञान में 99 एवं आई०टी० में 100 अंक रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य निदेशक श्री एस० एस० नेगी एवं प्रबंधक वर्ग ने लगातार परीक्षा परिणामों में हो रहे उत्तरोत्तर सुधार के लिए समस्त शिक्षक एवं छात्र वर्ग को श्रेय दिया। भविष्य में परीक्षा की गुणवत्ता बढाने के लिए आह्वान किया। श्री नेगी ने प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके शिक्षक, अभिभावकों को विशेष धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।