
हल्द्वानी: जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के सख़्त निर्देशों के अनुपालन में चोरी/नकबजनी के अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
13 अप्रैल को वादी बलजीत सिंह निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया द्वारा अपने भाई के घर में 12 अप्रैल की रात्रि में हुई चोरी के संबंध में मु0FIR नं0-18/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी के दौरान चोरगलिया क्षेत्र से 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- करन पुत्र मदन लाल, निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम, उम्र 26 वर्ष
- संजय बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट, निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष
बरामद सामान-
- 02 गीजर (V-GUARD व Khaitan कंपनी)
- 01 पानी की मोटर (Kirloskar कंपनी)
- 01 छत का पंखा (Crompton कंपनी)
- 01 हरा बैग जिसमें 17 जोड़ी बिना सिले महिला-पुरुष के कपड़े
- 01 स्कूटी (UK04-AS-3465) बरामद सामान की l
पुलिस टीम:उप निरीक्षक निधि शर्मा,हे0का0 चन्द्रशेखर,का0 संदीप सिंहl
ADVERTISEMENTS