“स्टार न्यूज प्लस ब्यूरो वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र गौड़’




लखनऊ 13 अप्रैल l (ब्यूरो चीफ) पत्रकार प्रेस महासंघ (PPM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शर्मा के आदेशानुसार और नेशनल सेक्रेटरी सर्वेंद्र चौहान की सहमति से स्टार न्यूज प्लस ब्यूरो के वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र गौड़ को उत्तर प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
संगठन ने इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करते हुए नव नियुक्त महासचिव रविंद्र गौड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह नियुक्ति पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता प्रदान करती है।
केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी जयंत दत्त ने इस संबंध में जारी बयान में कहा कि श्री गौड़ संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इधर दूसरी और उत्तराखंड पत्रकार प्रेस महासंघ के अध्यक्ष अशोक गुलाटी गुलाटी ने कहा कि रविंदर गौड़ की महासचिव पर नियुक्ति होने पर बधाई दी है, एक बयान में उन्होंने कहा उनके आने से उत्तर प्रदेश महासंघ और मजबूत होगा।