बागेश्वर:कत्यूर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, संस्कृति और परंपरा का दिखेगा संगम!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बैजनाथ भकुनखोला मैदान में चार दिवसीय कत्यूर महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा सहित अन्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से गरुड़ क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कत्यूर महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध विरासत, लोक संस्कृति और सामूहिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कत्यूर घाटी के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इससे स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलता है, साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत गरुड़, जिला प्रशासन एवं आयोजकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह महोत्सव सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को और सुदृढ़ करेगा।

दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कत्यूर घाटी को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए कहा कि यह महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को उजागर करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इसे स्थानीय लोगों की एकता और उत्साह का प्रतीक बताया तथा सभी से इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

विधायक पार्वती दास ने ऐसे आयोजनों को संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी ऐतिहासिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी असरसी तिवारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
महोत्सव में स्वास्थ्य, वन, आयुर्वेदिक, कृषि, पशुपालन, दीनदयाल ग्रामीण आजीविका मिशन (रीप), उद्यान, लीड बैंक/आरसेटी, समाज कल्याण, सेवायोजन, बाल विकास, डेयरी, सहकारिता, मत्स्य एवं उद्योग विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, भजन संध्या, स्टार नाइट, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, पेंटिंग, ऐपण, सुलेख एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष बागेश्वर सुरेश खेतवाल, उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महोत्सव समिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad