हल्द्वानी:सार्वजनिक स्थान पर अराजकता का माहौल करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक—06 गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :सार्वजनिक स्थान पर झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर के पास आपस में मारपीट एवं अराजकता कर रहे 06 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया।

हीरानगर चौकी इंचार्ज संजीत राठौड द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा पुलिस के विधिपूर्ण निर्देशों का पालन न करते हुए उत्तेजित होकर अराजकता जारी रखी गई।

किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने *सभी 06 आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार* कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तारी

  1. काव्य सिंह नेगी पुत्र महेंद्र नेगी उम्र 18 वर्ष निवासी साकेत कालोनी दो नहरिया
  2. कौशिक कुमार आर्या पुत्र गोपाल राम निवासी हीरानगर उम्र 18 वर्ष
  3. नुकुल मौर्या पुत्र रंजीत सिंह निवासी जगदंबा नगर हल्द्वानी उम्र 24 वर्ष
  4. राजा आर्या पुत्र भारत आर्य निवासी आदर्श नगर गली नंबर 3 मुखानी उम्र 23 वर्ष
  5. राहुल राम पुत्र तारा राम निवासी तीन पानी हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष
  6. सुनील पुत्र तारा राम निवासी तीन पानी हल्द्वानी उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीम:

चौकी प्रभारी हीरानगर उ0नि0 संजीत राठौड़
ASI राम सिंह अधिकारी
का0 अरविंद राणा
का0 गिरीश चंद्र

नैनीताल पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, मारपीट एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad