खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्थित निजी आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, मुख्यमंत्री ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं, सभी को अबीर-गुलाल लगाया!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

खटीमा उधम सिंह नगर | 28 फरवरी, – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्थित निजी आवास नगला तराई में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं व सभी को अबीर-गुलाल लगाया।

आयोजित होली समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं द्वारा हिन्दी, कुमाऊंनी, थारू एवं बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बाँध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री श्री धामी भी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण और भी प्रफुल्लित हो उठा।

समारोह में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा पारंपरिक व्यंजनों, विशेषकर गुजिया का आनंद लेते हुए आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना।

होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, अमित कुमार पांडे, महासचिव रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, जीवन धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, सीएमओ डॉ के के अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad