ब्रेकिंग हल्द्वानी:पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने सभी पदों से दिया त्यागपत्र,राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाए फर्जी घोषणाएं करने और कार्यशैली में पारदर्शिता न होने के आरोप !

खबर शेयर करें -

पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने सभी पदों से दिया त्यागपत्र
राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाए फर्जी घोषणाएं करने और कार्यशैली में पारदर्शिता न होने के आरोप

हल्द्वानी ( संवाददाता)। पत्रकार प्रेस परिषद के उत्तराखंड अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अशोक गुलाटी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की पेशकश भी की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने संगठन के भीतर चल रही विसंगतियों पर कड़ा प्रहार किया है।

अशोक गुलाटी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निरंतर बदलते व्यवहार और उनके द्वारा की जा रही फर्जी घोषणाओं के कारण अब संगठन में काम करना संभव नहीं रह गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली पूरी तरह से अविश्वसनीय हो चुकी है। अशोक गुलाटी ने यह भी खुलासा किया कि सोमवार की देर रात तक उन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जाता रहा और इसके लिए उन्हें लगातार मनाने की कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने सिद्धांतों से समझौता न करते हुए इसे स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के भीतर चल रहे इन घटनाक्रमों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यों का प्रत्यक्ष प्रमाण वह जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में वह संगठन के भीतर चल रहे अनुचित कार्यों का भी पर्दाफाश करेंगे। इस्तीफे के बाद मिल रहे समर्थन पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के सम्मानित साथियों के लगातार फोन आ रहे हैं और वे उनके निर्णय के साथ खड़े हैं। अशोक गुलाटी ने घोषणा की कि वे जल्द ही वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मिलित करते हुए एक नई पत्रकार प्रेस परिषद का गठन करेंगे, जो पत्रकारों के हितों के लिए वास्तविक रूप से कार्य करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad