ब्रेकिंग रुद्रपुर : भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने लिया आशीर्वाद, भाजपा ने रुद्रपुर में जीत का किया दावा!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

‘रुद्रपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से लिया आशीर्वाद”…

रुद्रपुर। Ashok Gulati editor in chief नगर निगम रुद्रपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रपुर में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधायक शिव अरोरा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जिला प्रभारी पुष्कर काला से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “छात्र जीवन से ही जनता की सेवा में समर्पित युवा नेता विकास शर्मा पर पार्टी ने अपना विश्वास जताया है। रुद्रपुर की जनता विकास शर्मा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि रुद्रपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से विजय हासिल करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने विकास शर्मा को बधाई देते हुए आगामी चुनाव के लिए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने इस मौके पर कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करूंगा। पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad