

बागेश्वर :आज भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की 139वीं जयन्ती गरिमामय रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री जितेन्द्र मेहरा द्वारा पुलिस कार्यालय के प्रांगण में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
माल्यार्पण के उपरान्त उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी के जीवन, देश की आजादी में उनके योगदान और उनके उच्च आदर्शों पर प्रकाश डाला। सभी को पंत जी के दिखाए मार्ग पर चलने, जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री अजय साह सहित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं कर्मचारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद बागेश्वर के समस्त थानों, चौकियों, शाखाओं और पुलिस लाइन में भी पंत जी की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय परिसर में पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी गणों को उनके आदर्शों और देशप्रेम की भावना को आत्मसात करने की सीख दी गई।