चंपावत: भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा, बनबसा पर दोनो देशों के बस यूनियनों के मध्य उपजे विवाद को सुलझाये जाने हेतु दोनो देशों को पदाधिकारियों/यूनियनों के साथ की गयी गोष्ठी!✍️सुरेंद्र मोहन सूरी पंत की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

✔️गोष्ठी में विस्तृत चर्चा के बाद विवाद को सुलझाते हुए विभिन्न विषयों पर बनी सहमति

चंपावत: अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत के नेपाल राष्ट्र से लगने वाले सीमावर्ती थाना क्षेत्रान्तर्गत समय-समय पर नेपाल राष्ट्र के पदाधिकारियो के साथ गोष्ठी करने हेतु सभी सीमावर्ती थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों नेपाल, राष्ट्र बस यूनियन तथा बनबसा बस यूनियन के बीच कतिपय मामलो कें चलते आपसी विवाद हो गया था । उक्त के क्रम में आज  आकाश जोशी– उपजिलाधिकारी महोदय टनकपुर तथा  शिवराज सिंह राणा- पुलिस उपाधीक्षक महोदय टनकपुर के नेतृत्व में दोनों देशों के बस यूनियनों के मध्य विवाद को सुलझाये जाने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया । 

गोष्ठी में सुरेन्द्र कुमार- एआरटीओ चम्पावत, सुशील कुमार- कम्पनी कमाण्डर एसएसबी, नरेन्द्र गौतम- एआरएम रोडवेज टनकपुर, अरविन्द गुप्ता- चौकी प्रभारी शारदा बैराज बनबसा, रफी अंसारी- अध्यक्ष टैक्सी यूनियन बनबसा, आर्यन अग्रवाल- सचिव टैक्सी यूनियन बनबसा भारत राष्ट्र तथा डम्मर राज पन्त- अध्यक्ष महाकाली यातायात नेपाल, विष्णु प्रसाद कडैल- उपाध्यक्ष महाकाली यातायात नेपाल, निरंजन मल- अध्यक्ष पवनदूत बस कम्पनी नेपाल राष्ट्र उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान दोनो देशों के बस यूनियनो के मध्य उपजे विवाद तथा उसके समाधान के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी। तथा चर्चा के बाद निम्न बिन्दुओं आपसी सहमती बनी-

✔️- भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत निर्धारित बसों को ही चलाया जायेगा।

✔️- अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर प्रतिबन्धित सामानों की सूची बसों में लगाई जायेगी।

✔️-बसों में निर्धारित संख्या से अधिक की सवारी नही बैठाई जाएंगी।

✔️- निर्धारित बसों में नियमों का पालन नहीं करने या अन्य पर कार्यवाही केवल सम्बन्धित ऐजेन्सियों द्वारा ही की जायेगी । किसी भी दशा में टैक्सी यूनियन/अन्य यूनियनो के व्यक्तियों या प्राईवेट व्यक्तियों द्वारा बसो को नहीं रोका जायेगा।……>

-भारत नेपाल मैत्री बसें जिस देश (नेपाल या भारत) में चल रही हैं, उस देश के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करेंगी|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad