
(ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट)
काशीपुर, 8 अगस्त। सहालगों में खाना बनाने का काम करने वाला मजदूर उस समय ढेला नदी के तेज बहाव में बह गया जब वह काम के सिलसिले में कारीगर के पास बेंतवाला जाने के लिए नदी पार करने की कोशिश कर रहा था।
कचनालगाजी ग्राम की जंगा कालोनी निवासी 57 वर्षीय रामभरोसे पुत्र राजा राम पेशे से शादी-ब्याह में खाना बनाने का काम करता है।मंगलवार देर शाम बेंतवाला जाने के लिए जैसे ही पानी में उतरा नदी में पानी बढ़ने के कारण तेज बहाव में बहने लगा,उसने मदद के लिए शोर भी मचाया, जब तक लोग उसे बचाने के लिए दौड़े तब तक वो पानी में ओझल हो गया। उसके पुत्र लीलाधर सैनी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी अभय सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, तुरन्त मौके पर पहुंचे। बुधवार की सुबह एस डी आर एफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, परंतु रामरोसे को नहीं खोज पाये।
परिजन बुरी तरह से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि रामभरोसे अधिवक्ता राजेन्द्र सैनी के फार्म हाउस में मजदूरी भी करता है।