
बैजनाथ बागेश्वर संवाददाता विगत 30 जनवरी को वादी निवासी ग्राम चौरसो, बैजनाथ, जिला बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ आकर तहरीर दी गयी जिसमें उनके द्वारा स्वयं का लड़का व उसके साथी स्कूल से 29 जनवरी- से घर वापस नहीं पहुँचने के संबंध में बताया गया , जिस आधार पर 30 जनवरी थाना बैजनाथ में गुमशुदगी दर्ज की गयी। पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर गुमशुदाओं की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। जिसमें थाना बैजनाथ पुलिस ने सुरागरसी पतारसी कर उक्त दोनों को नोएडा उत्तर प्रदेश से तलाश कर बाद काउंसलिंग CWC बागेश्वर के सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीम –
अपर उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बवाड़ी विवेचक।
ADVERTISEMENTS