गदरपुर: (उधम सिंह नगर) संवाददाता/ कोतवाली पुलिस ने चोरी की सात पानी की मोटरों के साथ पांच शातिर चोरों को दबोच लिया। मामले का खूलासा करते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 7 सितम्बर को एड. मनमोहन सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम मुकन्दपुर द्वारा रपट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोरों नेउसके खेत से मोटर चोरी कर ली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनेशपुर अण्डरपास से पहले मोटर साईकिल सवार संदिग्ध दो व्यक्तियों को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। पुलिस टीम पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने अपना नाम सुमित उर्फ राका पुत्र रामपाल निवासी लगड़ाभोज थाना गदरपुर व श्याम सिंह पुत्र सोमल सिंह निवासी उपरोक्त बताया। दोनों से मोटरसाईकिल की सीट पर रखी पानी की मोटरों के संबन्ध में पूछा तो उन्हौने बताया कि यह पानी की मोटर हमने सोहन सिंह के खेत से चुराई है। इसके अलावा भी 6 अन्य पानी की मोटरें चुराई है। चुराई हुई मोटरें निशान सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी मुकन्दपुर, नवी शेर उर्फ सोनू पुत्र बल्लू निवासी मुकुन्दपुर, किशन सिंह पुत्र डोरी सिंह निवासी लगड़ाभोज, व दलशाद पुत्र कल्लन शाह-निवासी लगड़ाभोज को बेची है। निशादेही पर निशान सिह, नवी शेर मौ0 उर्फ सोनू , किशन सिंह पुत्र डोरी सिंह निवासी लगड़ाभोज को हिरासत में ले लिया जबकि दिलशाद चोरी की खरीदी गयी मोटर मौके पर ही छोडकर फरार हो गया।पुलिस टीम में राजेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष, एसआई ओमप्रकाश, कानि. गोरखनाथ, कैलाश मनराल, दीपक जोशी, मनोज व प्रकाश टम्टा शामिल थे।
