ब्रेकिंग पंतनगर: भारी वर्षा से खलल ! 👉ऐतिहासिक मेला112 वा अब17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक होगा@@

खबर शेयर करें -

पंतनगर 10 अक्टूबर (अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ) विगत 4 दिन से चार दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के किसान मेले में खलल डाला है। पूर्व में निर्धारित विश्विद्यालय द्वारा किसान मेले की निर्धारित तिथि 14 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तय की गई थी। लेकिन भारी बारिश के कारण मेले प्रगाण में पानी भरने की वजह से किसान मेले की अगली तारीख का एलान किया है। अब 112वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। मेला प्रभारी एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ अनिल कुमार शर्मा ने कुलपति की स्वीकृति के बाद इस आशय अपील जारी करते हुए मीडिया को बताया कि वर्तमान मे अधिक वर्षा होने के कारण मेला स्थल में भारी पानी का जमाव हो गया है। जिसेके चलते विवि प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा है। किसानों व स्टाॅल व्यवसाइयों को असुविधा के लिए अत्यंत खेद है। उन्होंने आशा जताई कि सभी का सहयोग विवि प्रशासन को पूर्व की भांति प्राप्त होता रहेगा। गौरतलब है कि इस मेले में किसान दूरदराज से फसलों के प्रजातियां को जानने एवं उपकरण खरीदने के लिए आते हैंl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad