बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर: (उधम सिंह नगर) ‌‌ ‌‌अशोक गुलाटी बने देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमाऊं प्रभारी!! तमाम पत्रकारों ने बधाई दी@

खबर शेयर करें -


रूद्रपुर। (उधम सिंह नगर) विशेष संवाददाताा। देवभूमि पत्रकार यूनियन के उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी को संगठन में कुमाऊं प्रभारी का नया दायित्व सौंपा गया है। श्री गुलाटी जनपद उधम सिंह नगर में जिलाध्यक्ष का दायित्व भी देखते रहेंगे। कुमाऊं प्रभारी बनने पर गुलाटी को तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

बीते दिनों देहरादून में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कुमांऊ में संगठन को विस्तार देने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने को लेकर तीन नामों पर व्यापक चर्चा हुयी। जिसके बाद सर्वसम्मति से उधम सिंह नगर के मौजूदा जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी को कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में गुलाटी का नाम फाइनल होने के बाद बीते दिवस प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल और प्रदेश महासचिव डा- वीडी शर्मा ने अशोक गुलाटी को कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने की घोषणा की और उनसे अपेक्षा की कि वह संगठन के विस्तार एवं जनपद इकाईयों के गठन के साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अशोक गुलाटी उधम सिंह नगर इकाई के जिलाध्यक्ष भी बने रहेंगे। कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने पर अशोक गुलाटी ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव सहित पूरी प्रदेश इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका फोकस उधम सिंह नगर पर हैं। उधम सिंह नगर में नगर इकाईयों के गठन के बाद संपूर्ण कुमांऊ में संगठन को विस्तार देने के लिए काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उधम सिंह नगर जनपद में नगर इकाईयों का गठन कर लिया जायेगा इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। श्री गुलाटी ने पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुमांऊ के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मिलकर संघर्ष किया जायेगा।…..

अशोक गुलाटी के कुमांऊ प्रभारी बनने पर प्रदेश पार्षद परमपाल सुखीजा, जिला महासचिव जगदीश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रमोद धींगड़ा, सुरेन्द्र गिरधर, आलम रजा, अनिल सागर, अशोक सागर, दीपक कुकरेजा, गोपाल गौतम, गोपाल भारती, गोपाल शर्मा गौरव अरोरा, मुकेश पाल, गौरव बत्रा, मनोज श्रीवास्तव, गुरनाम सिंह गामा, इंदर पुनिया, मनोज जोशी, नरेन्द्र सिंह,नरेश कुमार, राजीव आहूजा, नरेश जोशी, सोनू, सुदर्शन मुंजाल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad