बिग ब्रेकिंग: Lakhimpur Kheri Incident: नोटिस के बावजूद क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ आशीष मिश्रा, घर पर भी सन्नाटा! नेपाल भागा? केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की छुट्टी होना तय @

खबर शेयर करें -

Lakhimpur Kheri Incident: आशीष मिश्रा जो कि लखीमपुर खीरी कांड का मुख्य आरोपी है, वह आज पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुआ. नेपाल भागा पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के समय वह गाड़ी में मौजूद थाl,……

लखीमपुर कांड (Lakhimpur Kheri Incident) का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) आज शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुआ है. क्राइम ब्रांच ने आशीष के घर नोटिस लगाकर आज सुबह 10 बजे उसे हाजिर होने को कहा था. बता दें कि FIR में आशीष मिश्रा का नाम है. लखीमपुर के तिकुनिया में जहां 4 किसानों की मौत हुई थी, उस घटना में आशीष मुख्य आरोपी है. आशीष मिश्रा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है.

दूसरी तरफ आशीष मिश्रा के घर के बाहर भी सन्नाटा है. वह घर पर मौजूद नहीं है. पुलिस ने कल मंत्री के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया था.
दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी कांड में दो आरोपियों को पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर चुकी है. इसमें आशीष पांडेय और लवकुश को गिरफ्तार किया गया है. दोनों घटना में शामिल थे और घायल भी हुए थे. पुलिस पर दबाव बन रहा था कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अबतक किसी से ना तो पूछताछ हुई है और ना ही कोई गिरफ्तारी. सुप्रीम कोर्ट ने भी गुरुवार को जब इस मामले की सुनवाई की तो उन्होंने यूपी सरकार से इस बीच की जानकारी मांगी कि केस की मौजूदा स्टेटस रिपोर्ट क्या है. इसमें कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई, कितनी FIR, जांच आयोग आदि सभी बातों की जानकारी मांगी गई है. सूत्रों के मुताबिक मंत्री जी का पुत्र नेपाल भाग गया है पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के समय उनका पुत्र वाहन में मौजूद थाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad