ब्रेकिंग न्यूज़ हल्द्वानी:एमबीपीजी कॉलेज: एक छात्रा ने अस्थायी शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया, छात्र नेताओं ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

MBPG कॉलेज की एक बीएससी की छात्रा ने कॉलेज के एक अतिथि शिक्षक (Guest Lecturer) पर छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ (अशोभनीय व्यवहार) का गंभीर आरोप लगाया

हल्द्वानी:एमबीपीजी कॉलेज: एक छात्रा ने अस्थायी शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया, छात्र नेताओं ने शिक्षक को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा!

आरोप: MBPG कॉलेज की एक बीएससी की छात्रा ने कॉलेज के एक अतिथि शिक्षक (Guest Lecturer) पर छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ (अशोभनीय व्यवहार) का गंभीर आरोप लगाया था। जब इस बात की जानकारी छात्रा के सहपाठियों और छात्रनेताओं को हुई, तो वे आक्रोशित हो गए।

शिक्षक की पिटाई: गुस्साए छात्रों ने आरोपी शिक्षक को कॉलेज परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्रा के आरोप सुनकर सहपाठी और छात्रनेता आक्रोशित हो गए। दोपहर में उन्होंने शिक्षक को घेर लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई। छात्रों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस कालेज पहुंची और शिक्षक को भीड़ से बचाकर साथ ले गई। छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने अपनी गलती के लिए लिखित माफीनामा भी दिया है। हालांकि, शिक्षक ने बैड टच के आरोपों को गलतफहमी बताया है।

पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को भीड़ से बचाकर पुलिस स्टेशन ले गई।माफीनामा और समझौता: कोतवाली में शिक्षक ने अपनी गलती के लिए लिखित माफीनामा दिया, जिसके बाद छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ औपचारिक कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने शिक्षक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

शाम होने से पहले दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर शिक्षक को कोतवाली लाया गया था। इसके बाद छात्रा ने शिक्षक पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad