बिग ब्रेकिंग न्यूज़ ऋषिकेश: प्रातःबदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक बड़ा हादसा: हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस खाई में गिरी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से अधिक घायलों में जसपुर, खटीमा वाशी भी % ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

घायलों की सूची-
– मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
– राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।
अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।
– प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।
– अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।
– बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।
– आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।
– नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।
– राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।
– जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
– पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।
– संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।
– वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष…

ऋषिकेश में मंगलवार तड़के दुखद बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हैं। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर के पास बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिरी।

32 सीटर बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है।-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गूलर बाजार के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 यात्रियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।विश्वनाथ सेवा की बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई थी। गूलर बाजार के पास पहुंचते ही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

एसएसपी के मुताबिक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इन यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक घायल की ऋषिकेश एम्स पहुंचने के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चार शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य लोग खाई में गिरे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 19 घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीमें समन्वय बनाकर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। गहरी खाई और दुर्गम स्थान होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। फिलहाल लापता यात्रियों की तलाश और घायलों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad