बग्वालीपोखर: [रानीखेत]संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संकल्प, अल्मोड़ा विभाग की बैठक सम्पन्न! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

बग्वालीपोखर: [रानीखेत] विश्व हिन्दू परिषद् की हर वर्ष होने वाली विभाग अल्मोड़ा की बैठक इस वर्ष जिला रानीखेत के बग्वालीपोखर में आयोजित की गई।।

बग्वालीपोखर के मिड वे रेस्टोरेंट्स में आयोजित इस विभाग बैठक में केन्द्रीय अधिकारी तथा मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय सह मंत्री हरिशंकर जी उपस्थित थे।।

बैठक में संगठन को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवीन कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।

साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति सजग रहने, सामाजिक समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने तथा उनके समाधान हेतु समाज में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

समाज को संगठित कर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता, अनुशासन एवं सेवा का भाव जागृत करने पर विशेष जोर दिया गया।

धर्मो रक्षति रक्षितः के प्रति साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठित समाज, संस्कारित युवा, सशक्त राष्ट्र का संकल्प लिया गया।।

बैठक में प्रांत उत्तराखंड संगठन मंत्री अजय विभाग अल्मोड़ा के पालक समरपाल प्रांत बजरंग दल संयोजक पूरन जोशी जी प्रांत गौरक्षा प्रमुख सिराडी , अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रावत जी रानीखेत जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त जिला मंत्री रानीखेत चंद्रा कोली , पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा नयाल श्रीमति नयाल , नगर अध्यक्ष रानीखेत नवल किशोर पाण्डेय , प्रखंड अध्यक्ष द्वाराहाट महेंद्र सिंह नेगी , प्रखंड मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट , नगर मंत्री रानीखेत नवीन पन्त प्रचार प्रसार मंत्री पराशर तिवारी , जीवन भंडारी आदि उपस्थित थे।।

कार्यक्रम में नये दायित्व भी प्रदान किये गये जिसमें।मातृशक्ति जिला संयोजिका मिनाक्षी नेगी पन्त,बजरंगदल जिला संयोजक गिरीशचंद्र जोशी,जिला समरसता प्रमुख दीपक भंडारी,रानीखेत नगर समरसता प्रमुख विनोद आर्या,सहित अनेकों दायित्वों की घोषणा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad