हल्द्वानी:कांग्रेस एससी विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तेज राम आर्या ने विधायक सुमित हृदयेश एवं AICC पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ से की शिष्टाचार भेंट! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव श्री तेज राम आर्या ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक श्री दीपक राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि तेज राम आर्या अपने अनुभव, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही जनहित एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सहायता मिलेगी।

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हल्द्वानी प्रभारी शोभा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, मनोज शर्मा, गणेश उपाध्याय, संजय किरोला, बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, महेश कांडपाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad