
बैजनाथ :पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के दिशा-निर्देशन में आज गॉधी/शास्त्री जयंती के अवसर पर कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं गौरा शक्ति के संबंध में जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान के दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को पोस्टर बैनर के माध्यम से गौरा शक्ति एवं ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट, KYC फ्रॉड, बैंकिंग एवं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा बचाव के उपाय बताए गए।
साथ ही, सभी छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाई गयी।
साइबर अपराध से बचाव हेतु दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव:-
• मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें व 2FA (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) अपनाएं।
• अपना OTP, UPI PIN, बैंक खाता व अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
• पुलिस अथवा कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है और न ही जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहती है।
• किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।
• सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करें।
• साइबर ठगी होने पर गोल्डन ऑवर में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।