हल्द्वानी:राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से भड़का कांग्रेस का आक्रोश, हल्द्वानी में फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला,“राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी” :कांग्रेस ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान के विरोध में आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्द्वानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी जी के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार देश की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व बौखला गया है। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत एवं अमर्यादित टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव संजय किरोला एवं प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने पद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और जनसमस्याओं जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा ले रही है।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक एवं महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, न कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज लगातार मजबूती से उठा रहे हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी भाजपा की हताशा को दर्शाती है।

प्रदर्शन में हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, भोला दत्त भट्ट, जीवन कार्की, राधा आर्य, रेनू तोमर, भगवती बिष्ट, मंजू दानू, दीप पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मनोज भट्ट, देवेंद्र चूनौतिया, प्रदीप नेगी, रंजीत डसीला, खीम सिंह चौहान, महेन्द्र कुमार, बबलू बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी एवं दीपक दानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी की आवाज को व्यक्तिगत टिप्पणियों और अमर्यादित भाषा के जरिए दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad