ब्रेकिंग हल्द्वानी:लगातार वर्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर,लगभग दो दर्जन के आसपास सड़कें अवरुद्ध , मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां सक्रिय, ग्रामीण सड़कों से मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ: >लाइव

खबर शेयर करें -

नैनीताल 1 सितंबर ।

जनपद में हो रही लगातार वर्षा को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के मैदानी क्षेत्र जो हैं, वहाँ पर बाढ़ चौकियों को एक्टिव किया गया है। सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है और जलस्तर पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के कारण ग्रामीण संपर्क मार्ग में मलबा आने की सूचना प्राप्त हुई है। लगभग दो दर्जन के आसपास सड़कें अवरुद्ध हैं। सभी स्थानों पर जेसीबी एवं अन्य मशीनें लगाई गई हैं। बारिश थमते ही आवागमन सुचारू करने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री रयाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जो नागरिक नदी-नालों के किनारे,जल स्रोतों के किनारे या तेज बहाव वाली बरसाती नदियों के किनारे रह रहे हैं, वे इस समय घर के अंदर रहें, सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। कॉज-वे (Causeway) और बरसाती नालों में जाने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।
जो पर्यटक और यात्री यात्रा कर रहे हैं, वे भी सुरक्षित यातायात करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों, एहतियात और सुरक्षा उपायों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों को तत्काल बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad