चंपावत:निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक संपन्न, नामावली को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने पर चर्चा..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत 24 अगस्त ।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 14 मई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.), नोटिस जारी करने तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के पारदर्शी व त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत सोमवार को अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं उनके द्वारा अधिकृत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से जनता के दावों और आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया, ताकि आगामी चुनावों के लिए एक पारदर्शी और सटीक निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एस अधिकारी, उप जिलाधिकारी (ट्रेनी) श्री उज्ज्वल डालाकोटी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ नारायण सिंह, तहसीलदार चम्पावत श्री बृजमोहन आर्या, भाजपा के 55 चंपावत से बीएलए-1 श्री शंकर दत्त पांडे व भाजपा प्रतिनिधि श्री रोहित बिष्ट, तथा कांग्रेस के 55 चंपावत से बीएलए-1 श्री श्याम सिंह कार्की व कांग्रेस के प्रतिनिधि श्री धीरज सिंह नेगी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad