रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में फरार अपराधियों पर लगातार प्रहार— 10 वर्षों से फरार मफरूर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,2015 से चल रहा था फरार, न्यायालय द्वारा घोषित किया गया था मफरूर $✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशन में जनपदभर में फरार अपराधियों, वारण्टियों एवं हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुलभट्टा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई के दौरान वर्ष 2015 से फरार चल रहे मफरूर अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध एनबी फौजदारी वाद संख्या-51/73 वर्ष 2024 के अंतर्गत माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने एवं पुलिस गिरफ्तारी से बचने के कारण अभियुक्त को मफरूर घोषित किया गया था। थाना पुलभट्टा पुलिस की सतर्कता एवं लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
➡️ हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश)

अपराधिक इतिहास
➡️ मुकदमा अपराध संख्या-41/2015 धारा 279, 338, 427 भारतीय न्याय संहिता/तत्कालीन आईपीसी थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर

पुलिस टीम
➡️ उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी
➡️ मुख्य आरक्षी चारु पंत
➡️ कांस्टेबल दीप लोहनी
➡️ कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य (SOG)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad