
“वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, थाना पुलभट्टा पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही”
किच्छा : विगत 4 जून पुलभट्टा हाईवे स्थित सिरौलीकला के पास आपसी विवाद एवं मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देश पर थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 08 व्यक्तियों को दबोचा गया। सड़क पर हंगामा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों को SSP का स्पष्ट संदेश — सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही।
ADVERTISEMENTS