हल्द्वानी :SSP Nainital के निर्देशन में नशे पर पुलिस का प्रहारः लगभग 16 लाख 44 हजार कीमत की बरेली से लायी 54.80 ग्राम स्मैक सहित नशा का सौदागर गिरफ्तार, माह जनवरी से अब तक 04 करोड़ 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की स्मैक की बरामद! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड के दिशा निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही करायी जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने एवं नशे की तस्करी पर रोक लगाये जाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में तथा *थानाध्यक्ष श्री विमल मिश्रा* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम करने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में उ0नि0 दिलीप कुमार मय पुलिस टीम* के द्वारा चेकिंग के दौरान *कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम* के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके *कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक* की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया हैं।

गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व थाना काठगोदाम में *एफआईआर नंः 53/26 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व थाना काठगोदाम में *एफआईआर नंः 53/26 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय में पेश किया जाएगा।पूछताछ अभियुक्तः- पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 04 तक पढा है वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र में टैम्पो चलाता है उक्त स्मैक को वह इज्जतनगर, बरेली (उ0प्र0) से खरीदकर लाया था।54.80 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 16 लाख 44 हज़ार रुपये,गिरफ्तारी टीमः-
1- उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम
2- हे0का0 दीपक कुँवर, चौकी खेड़ा
3- का0 प्रेम प्रकाश, चौकी खेड़ा
4- कानि अशोक रावत, एसओजी,जनवरी से अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 20 मामले दर्ज कर 25 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 04 करोड 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की 01 किलो 385 ग्राम 366 मिग्रा स्मैक बरामद की जा चुकी है।एसपी सिटी हल्द्वानी की जनता से अपील:-जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाना भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad