➡️ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बाजपुर पुलिस की सघन चेकिंग में मिली बड़ी सफलता
➡️ 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचे व 02 जिन्दा कारतूस बरामद
➡️ दोनों अभियुक्त रामनगर क्षेत्र के निवासी है , जिन पर पूर्व में भी NDPS एक्ट में मुकदमे है दर्ज
➡️ ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही रहेगी जारी

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध नशे एवं अवैध असलहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में को कोतवाली बाजपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान कोतवाली बाजपुर क्षेत्रांतर्गत लेवडा नदी तिराहे के पास से पुलिस टीम ने 02 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली, जिनके कब्जे से कुल 02.664 किलोग्राम गांजा, 03 अवैध तमंचा (315 बोर) व 02 जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तसेरान अन्सारी पुत्र मुरसलीन अहमद निवासी खताड़ी, ब्लाक रोड, नियर गुलशने ए हयात, थाना रामनगर, जिला नैनीताल,मौ0 अबूजर पुत्र मौ0 विलाल निवासी खताड़ी, मीट मार्केट, ब्लाक रोड, खताड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीतालl