
रानीखेत :समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में मई माह के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई । निर्णय लिया गया कि एक व दो मई को महिलाओं -छात्राओं के लिए ऐपण ,रंगदारी पिछोड़ी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। साथ ही मई माह के अंतिम सप्ताह में महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता कराने का निर्णय लेते हुए इसमें क्षेत्र की महिला प्रतिभागी टीमों को रामलीला संवाद प्रसंगों के साथ आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।इसके लिए प्रतिभागी टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30अप्रैल रखी गई। निर्णय हुआ कि प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राइज मनी के रूप में प्रथम पुरस्कार 11हजार द्वितीय पुरस्कार 7हजार व तृतीय पुरस्कार 4हजार और ट्राफियां प्रदान की जाएगीं। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनय व गायन का भी एकल पुरस्कार दिया जाएगा ।बैठक में सांस्कृतिक समिति के गौरव भट्ट,दीपक पंत, ज्योति साह, गीता जोशी, अभिषेक कांडपाल,पंकज साह,सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि शामिल रहेl