रानीखेत: कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती (परिनिर्वाण दिवस) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई! संदीप पाठक की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती (परिनिर्वाण दिवस) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC मेंबर) रहे। उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता अंबेडकर जी एक कोहिनूर थे, जिनकी चमक से न केवल देश बल्कि पूरा विश्व आज भी आलोकित है और हमेशा रहेगा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी हमें समानता, न्याय और भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती रमा माहरा (धर्मपत्नी करन माहरा) ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी का सपना था कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नगराध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

  1. जिलाध्यक्ष – चंद्रशेखर वर्मा
  2. ज़िला उपाध्यक्ष – अंकित रावत
  3. ज़िला महासचिव – अरसलान शेख़
  4. विधानसभा अध्यक्ष -अंकिता पंत
  5. ब्लॉक अध्यक्ष – नीरज रावत

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष हर्षित रौतेला, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, कुसुम जोशी, दीप उपाध्याय, गोविन्द लाल, मुकेश वाल्मीकि, जगदीश मोहन्तीय, संजीव कुमार, धीरज कुमार, रमेश पंत, प्रेम सिंह पवार, विजय तिवारी, हेमंत बिष्ट, विमला देवी, मुन्नी देवी, विद्या देवी, दुर्गा देवी, वीना नेगी, रितिका काण्डपाल, रेखा जोशी, रितु कुवार्बी, माया जीना, कल्पना नेगी, आशा नेगी, हेमा पाठक, शक्ति वर्मा, राशि नेगी, रुद्र माहरा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभी ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad