












हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह इस वर्ष उल्लास, रंग और सांस्कृतिक रंगत से सराबोर रहा। कार्यक्रम में वृंदावन शैली की होली की आकर्षक झलक देखने को मिली, जिसने पूरे माहौल को भक्तिरस और उमंग से भर दिया। रंग-गुलाल, फूलों की होली और फाग गीतों की मधुर धुनों के बीच उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी तथा भाजपा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने महासंघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज और ….


पत्रकारिता जगत के बीच आपसी संवाद, आत्मीयता और समन्वय को मजबूत करते हैं।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने अतिथियों और सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. दिनेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक, भावना पाठक, डॉ. पंकज उप्रेती, जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी, पत्रकार संजय जोशी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी, संजय पाठक, तारु तिवारी, आनंद बत्रा, दीपक मनराल, सुरेंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक फाग गायन, फूलों और गुलाल की होली के बीच सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हुए पत्रकारिता जगत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।