big breaking Nainital:.. जिला पंचायत के आखिर चुनाव नतीजे घोषित हो गए,भाजपा की दीपा बनी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष,कांग्रेस की देवकी उपाध्यक्ष! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

Nainital:.. जिला पंचायत के आखिर चुनाव नतीजे घोषित हो गए,भाजपा की दीपा बनी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष,कांग्रेस की देवकी उपाध्यक्ष! Ashok Gulati editor in chiefनैनीताल जिला पंचायत चुनाव में सस्पेंस खत्म हो गया है। पूरे प्रदेश भर की निगाहों का केंद्र बनी, बीते दिनों से चल रही भारी राजनीतिक उठा पटक के बाद आखिरकार आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिनकी मतगणना बीती 14 अगस्त की रात को हुई थी नैनीताल।विवादों में घिरा रहा नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीते गुरुवार को 27 सदस्यों में से 22 सदस्य ही मतदान कर पाए थे।जबकि पांच सदस्यों का अपहरण के बाद कांग्रेस कोर्ट में पहुँची थी।तो कोर्ट के निर्देशो के बाद पुलिस लापता सदस्यों को खोजने में जुटी थी लेकिन देर शाम तक जब पुलिस के हाथ खाली रहे तो फिर चुनाव को शाम पांच बजे रोक दिया गया था और देर शाम हुई मतगणना के बाद परिणाम को सुरक्षित रख लिया गया था। जिसके बाद आज मंगलवार को जिला कोषागार में परिणामो की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल को 11 मत हासिल हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत हासिल हुए हैं वही एक मत रद्द माना गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट को बराबर मत हासिल हुए जिसके बाद टॉस के माध्यम से देवकी बिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विजई हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad