हल्द्वानी :: जिलाध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर उद्यान मंत्री गणेश जोशी का कांग्रेस ने माँगा इस्तीफा।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी संवाददाता उत्तराखंड के चर्चित उद्यान घोटाले में सीबीआई द्वारा कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही सहित उद्यान मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड मे कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
हल्द्वानी मे जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाले उद्यान घोटाले पर सीबीआई की विस्तृत जाँच रिपोर्ट ने भाजपा राज की पोल खोल दी है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री और उद्यान मंत्री गणेश जोशी को तत्काल अपना पद छोड़ देना चाहिए।
जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि भाजपा के संरक्षण में ही उत्तराखंड को लूटने का खेल लंबे समय से खेला जा रहा है। लूट खेल की पोल सीबीआई द्वारा खोल दी गयी है। उद्यान मंत्री को तत्काल अपना पद छोड़ देना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में डॉ मयंक भट्ट, योगेश जोशी, विनोद कुमार पिंनु, हाजी सुहैल सिद्दीकी, पार्षद राधा आर्य, राजो टंडन, दिनेश चौहान, गोविंद बगड़वाल, हेमन्त साहू, विक्की छिमवाल, एडवोकेट धर्मवीर, संजू उप्रेती, अमित रावत, अरमान खान आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad