ब्रेकिंग न्यूज़ खटीमा:🥺 चार दिन बाद बरामद हुआ शारदा नहर में डूबे छात्र राजा डसीला का शव# @ब्यूरो चीफ गुड्डू खान की ग्राउंड जीरो से :- रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

ब्यूरो चीफ गुड्डू खान ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट लाइव

क्या कहा उदय राज सिंह – जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने आप भी सुनिए लाइव

खटीमा :शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय पैर फिसलने के कारण डूब गए छात्र राजा डसीला का शव घटना के चौथे दिन बरामद कर लिया गया। बताते चलें कि खटीमा में रहकर होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा डीडीहाट निवासी छात्र राजा डसीला बीती 1 मई बुधवार के दिन अपने दो दोस्तों उदय सिंह एवं पंकज के साथ शारदा नहर में नहाने के लिए गया था। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह घाट से फिसल कर नदी के तेज प्रवाह में बह गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस एवं जल पुलिस के जवानों के द्वारा राजा के शव को तलाश करने की बहुत कोशिश की गई परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके उपरांत जिलाधिकारी उदय राज सिंह के निर्देश पर एनडीआरफ, एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर राजा के शव की तलाश का प्रयास किया। जिसमें घटना के चौथे दिन सफलता मिली और ….

शारदा नहर से डूबे हुए छात्र राजा डसीला का शव बरामद कर लिया गया। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने स्वयं खटीमा नागरिक चिकित्सालय पहुंचकर छात्र के परिजनौ से मुलाकात करी और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad