बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का माफियाओं के प्रति खौफ! “सर” इस बार माफ कर दीजिए@ लाखों की चरस, स्मैक सहित तस्कर दबोचे@@ जागरूक नागरिकों का कहना है थानाध्यक्ष हो तो ऐसा हो!!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (स्टाफ रिपोर्टर)l काठगोदाम पुलिस के तेजतर्रार लोकप्रिय थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का माफियाओं के प्रति इस तरफ खौफ है कि उनके नाम से भी माफिया कांपने लगे हैं लाखों रुपए की चरस व स्मैक बरामद किया है जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है विवरण के मुताबिक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में लगातार नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में आज विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस व एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम के द्वारा वन विभाग बैरियर हैड़ाखान काठगोदाम रोड के पास उ0नि0 प्रकाश चंद्र ,उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी व मय हमराही कर्मचारी गण द्वारा अभियुक्त युगल गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय डूंगर गिरी गोस्वामी निवासी जय दुर्गा कॉलोनी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल के कब्जे से 1 किलो 650 ग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। *बरामद माल:-* अभियुक्त के कब्जे से *1 किलो 650 ग्राम अवैध चरस* बरामद होना*गिरफ्तार अभियुक्त युगल गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय डूंगर गिरी गोस्वामी निवासी जय दुर्गा कॉलोनी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल*पुलिस टीम:–उ0नि0 प्रकाश चंद्र2- उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी3- कांस्टेबल नीरज शर्मा4-HCP दीपक अरोड़ा SOG 5-कांस्टेबल अशोक रावतl दूसरी घटना आज थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा सोनकोट/देवालदूंगा मार्ग थाना काठगोदाम में गस्त एवं चैकिंग संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश रोकथाम जुर्म जरायम के दौरान उ0नि0 प्रकाश चंद्र, उ0नि0 जगदीप नेगी मय कर्मचारीगण द्वारा अभियुक्त रहीश मिया उर्फ कल्लन पुत्र हसीब खान निवासी देवल दूंगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल को *11.02 अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया। *बरामद माल:-* अभियुक्त के कब्जे से 11.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना*गिरफ्तार अभियुक्त -* रहीश मिया उर्फ कल्लन पुत्र हसीब खान निवासी देवल दूंगा काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष*पुलिस टीम:-*1-उ0नि0 प्रकाश चंद्र चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम2- उ0नि0 जगदीप नेगी3- कांस्टेबल योगेश कुमार4-कांस्टेबल सुरेंद्र सिंहll काठगोदाम थाना अध्यक्ष द्वारा माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान के चलते माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस सूत्रों के मुताबिक मजे की बात यह थी माफिया ने कहा सर इस बार माफ कर दीजिए आगे से नहीं करूंगा जिस पर थाना अध्यक्ष ने कहा इस बार जेल की हवा खा लो दुरुस्त हुए और इस धंधे से तौबा कर लो तो दोबारा गिरफ्तार नहीं करूंगाl वही जागरूक नागरिकों ने इस अभियान के प्रति पुलिस की प्रशंसा करते हुए थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा को बधाई दी है उनका कहना है कि जब से श्री मिश्रा ने काठगोदाम थाना का कार्यभार संभाला है तबसे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है उनकी कार्यशैली भी गजब की है कोई भी पीड़ित थाने में जाता है उसकी तत्काल ना केवल सुनवाई होती है बल्कि कार्रवाई भी की जाती है ऐसे थानाध्यक्ष को जागरूक नागरिकों ने प्रशंसा करते हुए सुलूट किया है उनका कहना है कि पहली बार काठगोदाम थाने में ऐसा थानाध्यक्ष आया है जो गरीबों वह जरूरतमंद लोगों की गंभीरता से समस्याओं को सुनते है इसके अलावा माफियाओं के प्रति जो अभियान चला रखा है वह निसंदेह बधाई के पात्र हैंl जागरूक नागरिकों का कहना है कि थानाध्यक्ष हो तो विमल मिश्रा जैसा हो!!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad