ब्रेकिंग: जाको राखे साइयां..! युवक का पैर रेलवे ट्रैक में फस गया; फिर क्या हुआ…..!

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद: विशेष संवाददाता जाको राखे साइयां मार सके मार सके ना कोई की कहावत उस समय सच साबित हो गई जब कटघर थाना क्षेत्र में पटरियों को पार करते समय युवक का पैर पटरियों में फंस गया और इसी बीच गुजरी ट्रेन की चपेट में आकर उसका पैर में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जांच के बाद उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए आपरेशन करके युवक की टांग काट दी।कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी अंकित पाल बुध बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। शनिवार रात दुकान बंद होने के बाद वह घर लौट रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे पटरी पार करते समय अंकित का पैर अचानक दो पटरियों के बीच में फंस गया। इसी दौरान पटरी से गुजर रही ट्रेन की चपेट में युवक का पैर आ गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल में भेजा गया। डाक्टरों ने गंभीर स्थिति होने के बाद घायल को निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के बड़े भाई शुभम पाल ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां, आपरेशन के बाद डाक्टरों को आपरेशन करने के बाद अंकित का बायां पैर काटना पड़ा। गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गईl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad