
हल्द्वानी स्टाफ रिपोर्टर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरो की परेड कर उन्हे अच्छे आचरण की हिदायत दे रहे हैं
विगत दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देश के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा हल्द्वानी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर बुलाकर हिस्ट्रीशीट परेड कराई गई।
पुलिस द्वारा उनके वर्तमान में किए जा रहे क्रिया-कलापों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा भविष्य में हिस्ट्रीशीटरो को किसी प्रकार के अनैतिक कार्यों में सम्मिलित ना होने की हिदायत दी गई।
हिस्ट्रीशीटर परेड में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री मंगल सिंह नेगी वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
ADVERTISEMENTS




