बिग ब्रेकिंग देहरादून::हरिपुरकल रायवाला मैं नहाते समय हरियाणा निवासी 3 महिला बही,रेस्क्यू जारी!!

खबर शेयर करें -


देहरादून। विशेष संवाददाता जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं आजकल बरसात के दौरान नाले नदियां उफान पर हैं परंतु लोग नहीं मान रहे हैं आज प्रातः दुख भरी खबर आ रही है विवरण के मुताबिक हरियाणा निवासी की महिला रायवाला से एक दुखद खबर सामने आ रही है हरिपुरकलां रायवाला में गीता कुटीर घाट पर नहाते समय तीन महिलाएं आज रविवार सुबह पानी के तेज बहाव में बह गईं। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया लेकिन तीनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। तीनों लापता हैं। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ द्वारा खोजबीन जारी है।

सूत्रों के मुताबिक तीनों महिलाएं अपने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने आई थी। सभी यहां रायवाला के, हरिपुरकलां के एक आश्रम में रुके हुए थे और आज सुबह करीब 5 बजे कुटीर घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान नहाते समय एक युवती समेत तीन महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची और सर्च ऑपरेशन जारी है।
बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है। तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी के बाद भी लोग मानते नहीं हैं जिसके उपरांत दिए दुख भरी घटनाएं आए दिन होती रहती हैंl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad