गंगोलीहाट :महिला की पैर फिसलने से खाई में गिरी; दर्दनाक मौत ! मासूम बच्चियों ने मां को मौत के मुंह में जाते हृदय विदारक दृश्य देखती रह गई @

खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट मैं घास काटने गई एक महिला का पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई मिस मासूम बच्चे मां को मौत के मुंह में जाते देखते रह गए उन्होंने गांव वालों को सूचना दी जब तक गांव वाले पहुंचते महिला ने दम तोड़ दिया था विवरण के मुताबिक से हरगोविंद रावल
गणाई गंगोली के ग्राम सलिया लाखतोली के ग़रीब परिवार की महिला रीना देवी पत्नी राकेश डसीला का घास काटने के दौरान पैर फिसलने से दुःखद मृत्यु हो गयी। मंगलवार की प्रातः रीना डसीला अपने मासूम 2 बच्चो अनुष्का उम्र 7 वर्ष, आस्था 5 वर्ष के साथ घर से 300 मीटर की दूरी पर सलिया गांव के जंगल मे घास काटने गयी थी। अचानक मृतक रीना डसीला का घास काटने के दौरान पैर फिसला तो वह 30 मीटर ढलान में लुढक गयी जहाँ उनका सिर पत्थर से टकराया और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।मृतक के साथ गयी दोनों मासूम बच्चों ने माँ के गिरते ही घर मे परिजनों को सूचना दी। परिजनों व गांव वालों के घटनास्थल पर पहुचने तक रीना डसीला की दुःखद मौत हो चुकी थी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक की दोनों बेटियां जोर जोर से माँ को पुकारकर रोते हुए एकटक उनके मृत शरीर को निहार रही थी। उक्त हृदय विदारक हादसे को देखकर पूरे गांव सहित समस्त गणाई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वही परिजनों ने मृतक के मायके वालों को उक्त घटना की दुःखद सूचना दी जिसपर ख़िरमांडे निवासी मृतक के पिता दरपान सिंह,माँ कंमला देवी,चाचा,ताऊ सलिया गाँव पहुँचे। वही गणाई तहसीलदार,कानूनगो व पटवारी सहित राजस्व की टीम भी मौके पर पहुँची।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक मीना गंगोला,सहित सेंकडो लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतिका के घर पहुँचे। इधर मृतिका का अंतिम संस्कार सेराघाट के संगम तट पर किया गया। वही विधायक मीना गंगोला ने कहा है कि पीड़ित परिवार की पूर्ण मदद की जाएगीl दूसरी ओर कांग्रेस के नेता पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री खजान गुड्डू ने यह घटना पर दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि परिवार जनों को हर संभव मदद दी जाएगीl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad