नैनीताल::साढ़े 12 लाख जीतने वाली डॉ नेहा ने कहा पैसे नहीं सम्मान के लिए KBC में आई!!

खबर शेयर करें -

साढ़े 12 लाख जीतने वाली डॉ नेहा ने कहा पैसे नहीं सम्मान के लिए KBC में आई
नैनीताल जिले के रामनगर ब्‍लॉक धनखोला गांव की रहने वाली डा. नेहा बाठला जोशी के परिवार के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। वह KBC यानी कौन बनेगा करोड़पती में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठी थीं। : नैनीताल जिले के रामनगर ब्‍लॉक धनखोला गांव की रहने वाली डा. नेहा बाठला जोशी के परिवार के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। वह KBC यानी कौन बनेगा करोड़पती में महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठी थीं। यह उनके स्‍वजनों के लिए सम्‍मान और खुशियों से भरा था। नेहा को टीवी पर देखने के लिए परिवार के लोग सुबह से ही उत्सुक थे। शो के दौरान जैसे ही नेहा हॉटसीट पर बैठी नजर आईं तो परिवार, रिश्तेदार व पड़ोस के लोगों के चेहरे पर खुश की लहर दौड़ गई। हालांकि नेहा ने खुद भी परिवार के सदस्यों के साथ घर में केबीसी देखा।

वेटरेनरी डॉक्‍टर हैं नेहा

रामनगर के अंतर्गत धनखोला गांव निवासी डा. नेहा बाठला जोशी चम्पावत में सिटी स्थित पशु चिकित्सालय में चिकित्सक हैं। उनके पति राहुल बाठला जोशी भी चंपावत में ही पशु प्रजनन केंद्र में तैनात हैं। जून में नेहा का कौन बनेगा करोड़पति में चयन होने के बाद 11 व 12 अगस्त को मुंबई में महानायक अमिताभ के साथ शो की शूटिंग हुई थी। सोमवार रात को नौ बजे केबीसी के शूट किए गए शो का प्रसारण हुआ।

नेहा ने जीता साढ़े 12 लाख

डा. नेहा ने अमिताभ से कहा कि वह पैसों के लिए नहीं बल्कि सम्मान के लिए यहां तक पहुंची हैं। अमिताभ के पूछे गए 11 सवालों तक नेहा ने सही जवाब दिए। 12वें सवाल पर लाइफ लाइन खत्म होने पर उन्होंने शो को छोड़ दिया। वह साढ़े 12 लाख रुपये जीती। नेहा ने बताया कि कई दिन से वह खुद तथा परिवार के सदस्य शो के प्रसारण का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सोमवार को उत्सुकता ज्‍यादा थी। क्षेत्रवासियों का उनके आवास पर बधाइयों का तांता लगा रहाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad