बिग ब्रेकिंग: शाबाश एसoओoजी “उधम सिंह नगर पुलिस”!! 5000000 का गांजा तस्कर सहित दबोचा; चोरी गए 80 मोबाइल बरामद जिसकी कीमत ₹1000000 आंकी गई है!!

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगरl (अशोक गुलाटी प्रधान संपादक की विशेष रिपोर्ट )lउधम सिंह नगर सिंह पुलिस को आज बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है 44.36 किलो गांजा(कीमत लगभग 50 लाख) के साथ अभियुक्त एस0ओ0जी0 उधमसिंहनगर की गिरफ्त में। श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक कुमायू परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपदों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एस0ओ0जी0 ऊधमसिंहनगर को निर्देशित कर एस०ओ०जी०/एडी0टी0एफ प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम की गठन किया गया। एस0ओ0जी ऊधमसिंहनगर को यह सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के मानक्सली क्षेत्र से रुद्रपुर के कुछ लोग के अवैध रूप से गांजा लाकर रुद्रपुर विलासपुर हल्द्वानी आदि स्थानों में बिक्री कर मोटा पैसा कमाते है। गिरोह का सरगना राकेश उर्फ पेन्टर है दूसरा सदस्य भोला है इसी गिरोह का एक अन्य सदस्य तूफान शाह उर्फ विनोद अपने टैम्पू संख्या UK06TA 5692 से अवैध गांजा लेकर आया है और रुद्रपुर व उसके आस-पास के क्षेत्र में लगभग 20 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचना वाला है उक्त सूचना पर एस०ओ०जी० प्रभारी द्वारा अपनी एस0ओ0जी0 टीम के साथ थाना ट्राजिट कैम्प के उ0नि0 प्रदीप शर्मा व कानि0 धर्मेन्द्र कुमार को साथ लेकर क्षेत्राधिकारी नगर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में फुलसुंगी बगवाडा रोड पर एडिल विल्स पब्लिक स्कूल के पास पाखङ के पेड़ के नीचे तूफान शाह उर्फ विनोद पुत्र बद्री शाह उम्र 32 वर्ष निवासी झांखरा थाना जगदीशपुर तहसील जिला बेतिया बिहार, हाल निवासी- वार्ड न0-2 फुटबाल मैदान के सामने ट्राजिट कैम्प को टैम्पू संख्या UK06TA-5692 के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टैम्पू में रखे दो सफेद पलास्टिक के कट्टों में 21 बन्डल अवैध गांजा वजन करीब 44.36 किलोग्राम बरामद किया गया। बरामदा माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आकी गई है। अभियुक्त तूफान शाह. द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अवैध गांजे का कारोबार अपने सहयोगी राकेश उर्फ पेन्टर व उसका भाई रमेश नि०भूरारानी, व भोला व उसके पिता निवासी ट्राजिट कैम्प के साथ मिलकर जिला सुकुमा छत्तीसगढ़ क्षेत्र से लाकर काफी समय से कर रहा है। उनके गिरोह का सरगना राकेश उर्फ पेन्टर है वह लोग गाडिया बुक कराकर जाते है और वहा से 5 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा लाकर रुद्रपुर व उसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग 20 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बचते है पैसों का लेनदेन भी खातों में करते है। उक्त प्रकरण में अभियुक्त तूफान शाह उर्फ विनोद उपरोक्त के विरुद्ध थाना ट्राजिट कैम्प में वादी मुकदमा उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एस०ओ०जी०/ए0डी0टी0एफ की ओर से FIR NO-214/2021 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त ….

तूफान शाह उर्फ विनोद पुत्र बद्री शाह उम्र 32 वर्ष निवासी झांखरा थाना जगदीशपुर तहसील
जिलाबेतिया बिहार हाल वार्ड न0-2 फुटबाल मैदान के सामने थाना ट्राजिट कैम्प ऊधमसिंहनगर

बरामदा माल
-दो सफेद कट्टो के अन्दर 21 बन्डलो मे लगभग 44.36 किलो गांजा बरामद कीमत करीब 50
लाख रुपये।
टैम्पू संख्या – UK06TA 5692

पुलिस टीम SOG

अमित कुमार क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर, उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी SOG/ADTF, कानि0 राजेन्द्र कश्यप, कानि0 नीरज शुक्ला, कानि0धरमवीर कानि0 गणेश पाण्डे, गोकुल टम्टा कानि

विनोद कन्याल, कानि0 कुलदीप, टीम थाना ट्रा0कैम्प SO विनोद फर्त्याल, उ0नि0प्रदीप शर्मा, कानि0 धर्मेन्द्र कुमार, कानि0 दिनेशचन्द्र थे इधर दूसरी ओर उधम सिंह नगर जनपद की पुलिस को

खोया मोबाईल पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान, 80 मोबाईल (कीमत लगभग दस लाख चालीस हजार) एसओजी उधमसिंहनगर ने किए बरामद।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर के आदेशानुसार तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशन में SOG ऊधमसिंहनगर द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के विभिन्न थानों से प्राप्त मोबाईल खोने/गुमशुदा होने के सम्बन्ध में आये प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्वलांस/फील्ड वर्क के माध्यम से SOG टीम रुद्रपुर/काशीपुर ऊधमसिंहनगर द्वारा विगत माह में कुल 80 मोबाईल फोन बरामद किये जिनकी कीमत लगभग 01 लाख 40 हजार रुपये है।

पुलिस टीम मैं

उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी SOG/ ADTF,
कानि0 कुलदीप
कानि0 गोकुल टम्टा
कानि0 जरनैल सिंह
कानि0 राजेन्द्र कश्यप
कानि0 प्रभात
कानि0 भूपेन्द्र रावत कानि0सन्तोष
कानि भूपेन्द्र
कानि0 पंकज विनवाल
म0 कानि0 अरुणा
म० कानि0 कंचन थे आज पुलिस को मिली इतनी बड़ी सफलता से अधिकारी भी गदगद थे पुलिस कर्मचारियों को शाबाशी दे रहे थे आज पकड़े गए गांजा का भारी मात्रा में मोबाइल से तस्करों में वह चोरों का गिरोह में हड़कंप मच गया हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad