काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए मौत को गले लगाया! घटना की सूचना पर दोनों ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है@ पुलिस तफ्तीश में जुटी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: (हल्द्वानी कार्यालय) विकास खण्ड के काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहाँ काठगोदाम थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए मौत को गले लगा दिया है। घटना की सूचना पर दोनों ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले दोनों युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जिसमें एक मामला दमुआढुंगा का है जहां 24 वर्षीय अजय कुमार नाम के एक युवक ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी।
दूसरा मामला गौलापार के देवलतल्ला कुंवरपुर का है जहां किराए में रहने वाला उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक जुनेद घर में ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
काठगोदाम थाना के लोकप्रिय तेजतर्र प्रभारी विमल मिश्रा ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल को देर रात बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरे मामले की पुलिस जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad