चम्पावत: विलेज फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत ककनई में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में चम्पावत विलेज फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को ग्राम पंचायत ककनई में पहली बार एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

दूरस्थ भौगोलिक क्षेत्र में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों को उनके घर के समीप ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था, जिससे आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

इस जन-कल्याणकारी शिविर में हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज से संबद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर चम्पावत विलेज फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं निदेशक जीवन चन्द्र जोशी ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आमजन को लंबी दूरी तय किए बिना स्थानीय स्तर पर ही उत्तम चिकित्सीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं।
शिविर के दौरान पहुंचे ग्रामीणों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र संबंधी परामर्श, रक्तचाप (बीपी) तथा मधुमेह (शुगर) की जांच सहित विभिन्न प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान डॉ. संजोली बंसल (पीजी), डॉ. विभोर (एसओआर) और डॉ. बहुरूपे चेतन राजेंद्र (पीजी) द्वारा मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट शेष मनी शर्मा तथा तकनीशियन सूर्य प्रकाश, दीपक देवरानी और भूपेश जोशी ने अपनी सेवाएं दीं, जबकि उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट राकेश कुमार पाल की उपस्थिति ने शिविर को और अधिक प्रभावी बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad