चंपावत:राजकीय पशु चिकित्सालय द्वारा ग्राम बुढ़ाखेत में जनजागरूकता एवं पशुचिकित्सा शिविर का किया गया सफल आयोजन! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा तथा निदेशक पशुपालन विभाग के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी श्रीमती वसुंधरा गर्बयाल के निर्देशानुसार, राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी, चंपावत द्वारा ग्राम बुढ़ाखेत में एक व्यापक जनजागरूकता एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालन विभाग की विभिन्न कल्याणकारी और विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा ग्रामीण अंचल के पशुपालकों को उनका लाभ पहुंचाना था।

शिविर के दौरान उपस्थित पशुपालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे पशुचिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, गौपालन, गोट वैली, कुक्कुट पालन और चारा विकास आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणजन शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभांवित हो सकें।

इसके अतिरिक्त विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर मौजूद पशुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
इस विशेष शिविर के माध्यम से कुल 51 पशुओं का सफल उपचार किया गया तथा बकरियों में उनकी पहचान के लिए टैगिंग और आंतरिक परजीवियों से बचाव हेतु दवापान का कार्य भी सुचारू रूप से संपन्न किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान पशुचिकित्साधिकारी सिप्टी डॉ. नेहा बठला, वैक्सीनेटर श्रीमती रेखा पाण्डे और मैत्री कार्यकर्ता श्री प्रदीप पंगरिया ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad