रानीखेत:गनियाद्योली–सिंगोली–दौलाधार–चलसिया पड़ौली मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग! संदीप पाठक संवाददाता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। गनियाद्योली–सिंगोली–दौलाधार–चलसिया पड़ौली मोटर मार्ग में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त रौतेला ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र भेजकर मार्ग की तत्काल मरम्मत एवं स्थायी पुनर्निर्माण की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि भारी वर्षा के कारण मोटर मार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया है। इसके साथ ही कई कॉजवे एवं सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होकर टूट चुकी हैं, जिससे मार्ग पर आवागमन जोखिमपूर्ण हो गया है। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थी, मरीज और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग आवागमन करते हैं।

हेमन्त रौतेला ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला योजना समिति अल्मोड़ा की सदस्य श्रीमती शोभा रौतेला द्वारा 27 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रानीखेत की ओर से संयुक्त निरीक्षण भी किया गया था।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में किलोमीटर संख्या 8 पर भारी भूस्खलन हुआ है। वहीं काला पहाड़ तोक तथा चलसिया से पहले मार्ग पर स्थित कॉजवे एवं सुरक्षा दीवारें भी टूट चुकी हैं, जिनका शीघ्र निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

उन्होंने जिलाधिकारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल स्थलीय निरीक्षण, तकनीकी सर्वेक्षण और आगणन तैयार कर बजट स्वीकृत कराने की मांग की है। साथ ही मार्ग के पूर्ण रूप से सुरक्षित होने तक आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक तात्कालिक सुरक्षात्मक एवं वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है।

रौतेला ने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर जनहित और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad