चंपावत:घाट-पनार मार्ग दुःखद हादसा: प्रशासन ने तत्काल प्रदान की 4 लाख रूपये की सहायता राशि@ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत जिले के घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने के कारण सड़क किनारे खड़े वाहन संख्या UK05TA2878 के ऊपर जा गिरा।

इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंपावत श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में प्रशासन द्वारा तत्काल राहत व बचाव कार्य किया गया।

जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में आपदा राहत नीति के मानको के अनुरूप एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर द्वारा तत्परता दिखाते हुए मृतक संदीप कुमार (निवासी टिमटा, तहसील गंगोलीहाट) के शोक संतप्त परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक त्वरित रूप से प्रदान किया। ….

जिला प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं तथा प्रभावित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad