ब्रेकिंग चंपावत>घाट-पनार मार्ग पर वाहन पर गिरा बोल्डर, प्रशासन ने तत्काल शुरू किया राहत एवं बचाव अभियान ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पुलिस, राजस्व, SDRF और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर, घायलों को भेजा गया अस्पतालघाट-पनार सड़क दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

चम्पावत, 07 सितम्बर ।

घाट-पनार मोटर मार्ग पर एक वाहन के ऊपर अचानक बोल्डर गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम चम्पावत से प्राप्त होते ही पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाट-पनार मार्ग पर खड़े वाहन संख्या UK05TA2878 पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार बताए गए हैं। घटना में घायल दो व्यक्तियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है, जबकि शेष तीन व्यक्तियों के रेस्क्यू के लिए मौके पर अभियान जारी है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी श्रीमती नीतू डागर मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना की गई हैं, ताकि घायलों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा भी घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की लगातार जानकारी ली जा रही है तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा घटना पर लगातार नजर रखी जा रही है और मौके पर उपलब्ध टीमों को सुरक्षित एवं त्वरित रेस्क्यू के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इधर दूसरी और

घाट-पनार सड़क दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

उप जिलाधिकारी लोहाघाट को बनाया जांच अधिकारी, 15 दिन में मांगी विस्तृत जांच आख्या

जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार ने एनएच-309ए घाट-पनार रोड, तहसील बाराकोट में वाहन पर पत्थर गिरने से हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि चार व्यक्ति घायल हुए हैं।

जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र, चम्पावत की एटीआर तथा तहसीलदार बाराकोट से प्राप्त दुर्घटना सूचना के अनुसार सोमवार, 07 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न लगभग 11:45 बजे एनएच-309ए घाट-पनार रोड पर वाहन संख्या UK-05-TA-2878 के ऊपर अचानक पत्थर गिरने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चार व्यक्ति घायल हुए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार ने दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच के लिए उप जिलाधिकारी, लोहाघाट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि दुर्घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की गहन जांच करते हुए 15 दिन के भीतर जांच पूर्ण कर विस्तृत आख्या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad